दुधि: कुदरी गांव में तेज रफ्तार बाइक ने बालक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने 14 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बालक की पहचान कुदरी निवासी मनोज कुमार के 14 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि पवन मार्केट की तरफ जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।