ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बा व कजियाना गाँव में दसवीं मोहर्रम पर लंगर का आयोजन, दिया दान, परोपकार व भाईचारे का संदेश
शुक्रवार को ऊँचाहार कस्बा व क्षेत्र के कजियाना गाँव में दसवीं मोहर्रम के जुलूस के दौरान जगह जगह लोग लंगर लुटा रहे थे। कजियाना गाँव के इमामबाड़ा से मतीनगंज तक जुलूस निकाला गया व ऊँचाहार कस्बे में इमामबाड़ा व कर्बला तक जुलूस निकाला गया।कजियाना गाँव में समाजसेवी नफीस इदरीसी के आवास पर तथा कस्बे में युवा कमेटी ने लंगर का आयोजन कर समाज में भाईचारे का संदेश दिया।