मंडीदीप थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पेप्सी कंपनी के सामने पटेल नगर में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की नीयत से खड़ा है, मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ा तलाशी लेने पर 17 क्वार्टर अवैध शराब के मिले उक्त शराब जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।