मोतिहारी जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र से ALTF टीम के द्वारा शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। टीम ने 160 लीटर देसी शराब बरामद किया। साथ ही 8500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट कर 12 भट्ठी को ध्वस्त किया गया। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र मे कार्रवाई की गई। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा सोमवार की रात्रि 8:40 पर दी गई।