उन्नाव: शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी के पानी बढ़ने से रेती में फसल उगाने वाले किसानों का नुकसान, #jansamasya
Unnao, Unnao | Apr 11, 2026 गंगाघाट क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से रेती में खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अचानक बढ़े गंगा नदी के पानी और कटान के कारण खीरा, ककड़ी सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। गंगाघाट की रेती में खेती करने वाले किसान कल्लू ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।