सतना। जिले के कृपालपुर स्थित 100 सीटर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें परोसे गए खाने में कीड़े मिले, जिससे छात्रावास में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि छात्र शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजाना के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं,इस बीच भोजन व्यवस्था को लेकर खोला मोर्चा।