फिरोज़ाबाद: थाना मटसेना क्षेत्र खेडा सिकेरा में खेत से अमियाँ तोड़ने पर महिला को बुरी तरह पीटा, लहूलुहान
थाना मटसेना क्षेत्र खेड़ा सिकेरा निवासी महिला सपना देवी को खेत से अमियाँ तोड़कर ले आने पर आरोप है गांव के ही चार लोगों ने बुरी तरह पीटा, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। जिसे आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके पति ने मीडिया को ये सारी जानकारी दी।