नोखा थाना क्षेत्र के रासीसर गांव में पांच नवम्बर को कैंपर गाड़ी से घर का मुख्य गेट तोड़कर लाठी-सरियों से हमला और हवाई फायर करने का मामला दर्ज हुआ है। पुरोहितान बास निवासी संतोष कुमार मंडा ने सांवतसर, चांडासर और रासीसर के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि आरोपी कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए, गेट तोड़ घर में घुसे और दहशत फैलाने के लिए फायर कि