गिर्वा: राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में ऑल इंडिया इंटर जोनल महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज
Girwa, Udaipur | Apr 13, 2024 शुक्रवार को उदयपुर के राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में ऑल इंडिया इंटर जोनल महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। 5 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने किया।