गिर्वा: उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस की कार्यवाही, 20 लाख मूल्य का अफीम दूध परिवहन करते दो तस्कर गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Apr 13, 2024 उदयपुर शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक कार की बॉडी में बने स्पेशल चैम्बर में अवैध रूप 20 लाख रूपए मूल्य का 2 किलो अफीम का दूध परिवहन करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।