विदिशा नगर: ग्राम पंचायत पेग्याई से दर्जन भर किसान जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
शमशाबाद के ग्राम पेग्याई रहने वाले दर्जन भर किसानों ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार को गुहार लगाते हुए अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों से उनकी जमीन का सीमांकन हो चुका है। उनके हिस्से की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है जो कब्जा नहीं छोड़ रहे उन्होंने शासन से किसानों का कब्जा दिलाया जाने की मांग की है।