विदिशा नगर: सोमवार को तोपपुरा मे बच्चो को खेलने से रोकने मारपीट करने से रोकने पर महिला के साथ मारपीट,जिलाअस्पताल मे भर्ती,मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपपुरा में एक महिला छोटी बाई मोहल्ले में खेल रहे बच्चों को खेलने से रोकने के साथ उनके साथ मारपीट कर रही थी। मारपीट को रोकने पड़ोस में रहने वाली कृष्णाबाई रैकवार आगे आई। घायल कृष्णा बाई की बहू ने बताया कि छोटी बाई ने देवर और अन्य लोगों को बुलाकर कृष्णा बाई के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।