रायसेन: सांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Raisen, Raisen | Apr 1, 2026 सांची पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों राहुल और जसवंत के पास से 4 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।