छिबरामऊ: तालग्राम कस्बे में पूर्व चेयरमैन के कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, कीमती सामान चुराया, पुलिस को दी गई सूचना
छिबरामऊ के तालग्राम थाना क्षेत्र की कस्बे में रविवार की रात्रि में चोरों ने अध्यक्ष के कार्यालय को निशाना बनाया भाई उसमें रखा लगभग ढाई लाख रुपए का कीमती सामान चोरों ने पार कर दिया। वहीं सोमवार की सुबह 10:00 बजे जब स्थानीय लोगों ने कार्यालय का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव को सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी।