करायपरसुराय: हैदरपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
इस्लामपुर-हिलसा-फतुहा रेलखंड पर हैदरपुर गांव के समीप रविवार की दोपहर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना पैसेंजर ट्रेन से कटने की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेन की टक्कर इतनी भयावह थी कि मृतक का शव कई टुकड़ों में बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर हिलसा थाना पुलिस मौके पर प