मनेर: मनेर में आंधी और बारिश से पेड़ गिरने के कारण 16 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
Maner, Patna | Apr 30, 2026 मनेर में अचानक आए आंधी और बारिश के कारण कई जगह पर पेड़ गिरने के वजह से पिछले 16 घंटे से बिजली आपूर्ति सेवा ठप है। जिसके कारण नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि बिजली विभाग के कर्मी और पदाधिकारी मरम्मती कार्य में लगे हुए हैं।