धनौरा: गजरौला गंगा प्याऊ मंदिर पर ज्येष्ठ माह में शरबत व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन, विधायक राजीव तरारा ने किया शुभारंभ
मंगलवार को गजरौला में श्री गंगा प्याऊ शिव मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना के उपरांत क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया। इंदिरा चौक पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर विधायक द्वारा मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को भी फ्लैक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया।