सागर नगर: बंडा: 13 साल पहले भाई ने लकवाग्रस्त बेटे को सौंपा, वापस कराने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन
सागर के बंडा क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ग्राम रोंडा के रहने वाले जगदीश रजक ने अपने भाई पर उसके लकवाग्रस्त बेटे को जबरन छोड़ कर चले जाने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर से की गई है। जानकारी के अनुसार 13 साल पहले जगदीश रजक के भाई संतोष रजक ने अपने दो माह के लकवाग्रस्त बेटे राम रजक को भाई जगदीश के घर पर छोड