इन दिनों गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें मुख्य रूप से सर्दी, खांसी और वायरल बुखार से पीड़ित मरीज शामिल हैं। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच अस्पताल में बड़ी संख्या में सर्दी और खांसी के मरीज देखे गए। दिन में भले ही ठंड का एहसास कम हो, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट महसूस होने लगती है, जिससे स