मेराल: आर्यन एचपी गैस एजेंसी की मनमानी, तपती धूप में घंटों लाइन में लगने को मजबूर उपभोक्ता
आर्यन एचपी गैस एजेंसी की लापरवाही और मनमानी की वजह से 44 डिग्री पर तापमान में गैस उपभोक्ताओं को घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। मेराल तथा आस पास के ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं की लंबी कतार रविवार की सुबह से ही एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर लग गई। लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी गोदाम के बाहर सड़क किनारे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे