सोनवर्षा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दबंग ने मां-बेटे के साथ डंडे से की मारपीट, कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज
सोनवर्षा गांव में खेत से मोटर चोरी होने पर किसान प्रकाश साहू मोटर की तलाश कर रहा था । किसान प्रकाश ने गांव के संतोष दहिया से इस संबंध में पूछताछ करने लगा जिसपर संतोष भड़क गया और डंडे से मारपीट शुरू कर दी । बेटे को बचाने आई मां इंदिरा साहू को भी संतोष ने डंडे से पीट दिया । दोनों घायल मां बेटे शनिवार की दोपहर 1230 बजे कोलगवां थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।