बडेरा रेलवे में बेलगाम क्रेन बाइक सवार पर चढ़ी, बाइक सवार का पैर कटा, जिला अस्पताल में भर्ती
कोलगवां से जमोड़ी गांव निवासी गया प्रसाद केवट बाइक से अपने घर जा रहा था । बड़ेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ड्राइवर ने बेलगाम क्रेन बाइक सवार गया के पैर में चढ़ा दी जिससे उसका पैर कट गया । शनिवार की सुबह 11 बजे गंभीर घायल गया प्रसाद केवट को सतना जिला अस्पताल लाया गया जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।