हंडिया: बगहा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
बगहा चौराहे के पास सोमवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक पुरुष और दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को उपरदहा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा।