हरदा: हरदा जिले में बारिश का जोर, 24 घंटे में 48.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज.
Harda, Harda | Jul 8, 2026 जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 48.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश टिमरनी तहसील में हुई, जहां 104.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। आज 8 जुलाई 4 बजे अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार पिछले 24 घंटों में हरदा तहसील में 52.8 मिमी, खिरकिया में 54.4 मिमी, सिराली में 13.9 मिमी और रहटगांव में 17 मिमी वर्षा दर्ज की गई।