गिरिडीह: स्मार्ट ड्रीम एकेडमी की भरतनाट्यम परीक्षा संपन्न, 60 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।
स्मार्ट ड्रीम एकेडमी द्वारा भरतनाट्यम वार्षिक परीक्षा-2026 का आयोजन सोमवार को 10 बजे द सिटी क्राउन रिसॉर्ट, सिहोडीह,में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 60 से अधिक विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।