नवागढ़ पुलिस ने शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाली महिला शुकवारा गोंड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सेमरा के कारीमाटी नहर के पास एक महिला लोगों को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध करा रही है। फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।