मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू-गढ़वा में भीषण गर्मी का कहर, गढ़वा 44° व पलामू 43° डिग्री पर, कई जिलों में आंधी की चेतावनी
झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 21 से 25 मई तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर संताल परगना और उत्तर-पूर्वी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार जारी है।