नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सिमा से सटे पथरदेवा बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने 1350 बोतल नेपाली शराब जब्त कर कैम्प लाया। जबकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से भागने सफल रहे। जब्त शराब को जवानों के द्वारा कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद उत्पाद विभाग अरारिया को सुपुर्द कर दिया।