जमुआ: जमुआ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक मंजू कुमारी ने किया नमन।
Jamua, Giridih | Jun 23, 2026 जमुआ में मंगलवार को 2 बजे जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।