लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर मंगलवार अपराह्न 5 बजे साझा की गई जानकारी के मुताबिक अशोक धाम मंदिर प्रांगण में 3 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित हो रहे पावन राम कथा वाचन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है.