भरगामा: त्याग, बलिदान और अकीदत का प्रतीक बना मुहर्रम, भव्य ताजिया जुलूस में गूंजे 'या अली-या हुसैन' के नारे
इस्लाम धर्म के महान शहीद हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व पर शनिवार को भरगामा प्रखंड सहित आसपास के दर्जनों गांवों में श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया।