बेरमो: बोकारो थर्मल स्टेशन पर अव्यवस्था: कोच इंडिकेटर बंद, उद्घोषणा नहीं, यात्रियों को भारी परेशानी
Bermo, Bokaro | Jun 23, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भारी कमी से यात्रियों में आक्रोश है। सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे बताया गया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर लगे कोच इंडिकेटर सिस्टम लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे कोच की स्थिति पता नहीं चल पाती।