ग्वालियर गिर्द: वार्ड क्रमांक 31 का दौरा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में वार्ड क्रमांक 31 के गणपति विहार कॉलोनी में साफ-सफाई, सीवर व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था का ऊर्जा मंत्री ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे निरीक्षण किया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता को हर सुविधा सुलभ हो, यह सुनिश्चित किया जाए।