चंडी: सालेहपुर गौढ़ापर के बीच ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, करौटा से पूजा कर लौट रहे थे भाई-बहन
Chandi, Nalanda | Apr 29, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के एसएच-78 पर सालेहपुर-गौढ़ापर गांव के पास बाइक और अज्ञात ट्रक की भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी संतोष कुमार के 25 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में हुई है। बाइक पर पीछे बैठी उसकी बहन लुशी