चकिया: चकिया के बैरी में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो अन्य हुए घायल
चकिया कोतवाली क्षेत्र के बैरी गांव में बीते शुक्रवार रात्रि को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।आज शनिवार सुबह 07 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है मामले जाँच अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।