मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में एक साथ उठे पांच जनाजे, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, यूपी में हुई सड़क हादसे के बाद हुई थी मौत
मेदिनीनगर शहर के कांजी हाउस इलाके में रविवार को उस समय गमगीन माहौल छा गया जब एक साथ पांच जनाजे उठे। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में मेदिनीनगर के पांच लोगों की दर