बीना: ग्राम गुलौवा में विजिट कार्यक्रम का आयोजन,विदेश से आए वैज्ञानिकों एवं किसानों के बीच चर्चा
Bina, Sagar | Jun 16, 2026 जीआईजेड जर्मन कोऑपरेशन के तहत 16 से 18 जून तक खुरई में चल रहे इंडो-जर्मन वर्कशॉप का हिस्सा था यह फील्ड विजिट। मंगलवार दोपहर को ग्राम गुलौवा पहुंचे विदेशी विशेषज्ञों ने किसानों से सीधा संवाद किया।जर्मनी से आए मिस्टर हैंस क्लेन, कैमरून से मिस माइकल लाटा,कनाडा से मिस्टर जूलियन मेलाड सहित मध्य प्रदेश की टीम और कृषि अधिकारी अवधेश राय ने किसानों से चर्चा की।