खुसरूपुर: संवेदक की लापरवाही से खुशरूपुर बासटाल से स्टेशन जाने वाला मार्ग हुआ खतरनाक
संवेदक द्वारा खुसरूपुर वासटाल से स्टेशन तक पथ निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। संवेदक द्वारा कार्य में शिथिलता वरतने के कारण यह पथ और खतरनाक हो गया है। पथ निर्माण के क्रम में पथ पर गंगा का मिट्टी डाला गया है। इसके बाद इस पर तुरंत मेटल गिराया जाना चाहिए था। संवेदक द्वारा मेटल नहीं गिराने से पथ में फिसलन हो गया है। जिससे आने जाने वालों को असुविधा हो रही है।