ललोधा। थाना क्षेत्र के गांव जरौली डोर में मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने गई सारसौल बिजलीघर की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। नियमित कार्य के तहत मीटर बदलने पहुंची टीम को देखते ही ग्रामीण भड़क उठे और लाठी-डंडे लेकर दौड़ाने लगे। अफरातफरी ऐसी मची कि अवर अभियंता (जेई) संतोष शर्मा गिरते-गिरते बचे, जबकि टीजी-2 चेतन और लाइनमैन साजन का चश्मा तक गिर गया।