बालाघाट: फोरलेन पर बाइक डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी और मासूम बेटा घायल
गोंदिया–सिवनी फोरलेन पर ग्राम भमोड़ी के पास गत शाम को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनका 6 वर्षीय बेटा घायल हो गए। घायलों की पहचान सुंदरलाल कटरे (35), पत्नी ममता कटरे (32) और पुत्र अंकित कटरे (6), निवासी उमरओला, थाना वारासिवनी के रूप में हुई है। तीनों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया उपचार जारी।