छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमावर्ती थाना चिल्फी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में तीन व्यक्ति रायपुर से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं.