मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 161 गाड़ियों के चालान के बाद ₹2,45,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी में एसपी गणेश प्रसाद शाह के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 161 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 2,45,000 का जुर्माना वसूला है। वहीं पूरी कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।