हिलसा: गौरा गांव में रास्ते की सफाई को लेकर विवाद, मारपीट में दो घायल
Hilsa, Nalanda | Jun 23, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा पंचायत अंतर्गत गौरा गांव में मंगलवार की दोपहर रास्ते की सफाई को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया।