फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी-भवानीपुर मार्ग में जय गुरुदेव मंदिर के समीप शनिवार की देर शाम करीब 6:30 बजे दो बाइक की तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार सुशील कुमार द्विवेदी उम्र लगभग 64 वर्ष निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर कस्बा बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।