मुरैना नगर: पोखर, श्मशान और अंबेडकर पार्क पर कब्जे के आरोप में मुरैना गांव के किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
मुरैना गांव में पोखर,श्मशान,मुर्दा मवेशी स्थल व अंबेडकर पार्क पर कब्जे के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचे।रैली निकालकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने बंदोबस्त पूर्व नक्शे के आधार पर उच्च स्तरीय सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की मांग की।कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी और संघर्ष जारी रखने की शपथ ली।