मधुबनी शहर के बस स्टैंड परिसर से दुकान हटाने के विवाद में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मो. लियाकत को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने शनिवार रात 10:00बजे यह जानकारी देते हुए कहा कि पूछताछ के बाद शनिवार शाम उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दीपक पासवान द्वारा एफआईआर नगर थाना में दर्ज कराई गई है।