पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नया चौराहा के पास श्रीनगर मार्ग पर आज गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि ई-स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है,FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।