चरखी दादरी के प्रेमर नगर स्थित एक ट्रांसफार्मर से दो युवक अलसुबह ट्रांसफार्मर को डैमेज कर तांबे की क्वायल चोरी कर ले गए। मंगलवार को मामला संज्ञान में आने के बाद बिजली निगम को चोरी की वारदात का पता चला। खास बात यह रही कि चोर 60 मिनट के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए। वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की कालोनी के ही एक व्यक्ति ने वीडियो बना डाली और उन