बांसवाड़ा: शहर के राज तालाब स्थित ईदगाह पर कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा की नमाज पर मुस्लिम समुदाय ने अमन-चैन की दुआ मांगी
कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा गुरुवार को सुबह 8:30 बजे, बांसवाड़ा में अकीदत के साथ मनाया गया। शहर के राज तालाब स्थित ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में पेश इमाम ने मोमिनों को ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कई जनों ने जरूरतमंदों में खैरात बांटी। इसके बाद लोग एक-दूसरे के घर गए और ईद की मुबारकबाद दी।