जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया
अचानक बदले मौसम के कारण आम, लीची और मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई बागानों में कच्चे आम और लीची जमीन पर गिर गए, वहीं मक्का की खड़ी फसल भी खेतों में बिछ गई। आंधी के दौरान कई जगहों पर पेड़ उखड़कर बिजली के पोल और तारों पर गिर पड़े।